छत्तीसगढ़

बिलासपुर : 10 बिलियन ऑनलाइन चीनी” ऐप में रकम लगाने पर दुगुना लाभ का झांसा देकर लोगों से रकम जमा कराने कर रहे थे सेमिनार..भोली भाली आम जनता को रकम दुगना करने के झांसा/लालच से बचाया गया..

बिलासपुर : आज दिनांक 26/02/2023 को मुखबिर से सूचना मिला की एक 10 बिलियन ऑनलाइन चाइनीज ऐप में रकम डालने से 2 गुना लाभ मिल रहा है इसका प्रचार प्रसार पुराना बस स्टैंड रोड स्थित होटल एमराल्ड पर संतोष सोनवानी व दिलीप वर्मा के द्वारा आसपास के ग्रामीणों एवं शहरवासियों को बुलाकर बरगला कर 10 बिलियन ऐप के माध्यम से पैसा लगाने तथा 200 दिन में दोगुना हो जाएगा का लालच देकर झांसे में लेकर बिना वैध दस्तावेज व बिना अनुमति के सेमिनार चला रहे थे। सूचना पर मौके में जाकर चेक किया गया।

जो आसपास के ग्रामवासी व शहर के लगभग 40–50 लोगों को बैठा कर कर 10 बिलियन डॉलर नामक चनाईज ऐप में रकम को जमा करोगे तो 2 गुना लाभ मिलेगा बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे थे। सिविल लाइन पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया उक्त दोनों व्यक्तियों संतोष सोनवानी एवम् दिलीप वर्मा के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!