छत्तीसगढ़

भिलाई भट्टी क्षेत्र से 03 नग कट्टा देशी, 01 तलवार, 01 चाकू, 02 नग जिंदा कारतूस बरामद..इस्टाग्राम में बर्ड-डे पर देशी कट्टे से फायरिंग कर रोब दिखाने हेतु विडियो को किया गया था वायरल..

दुर्ग : उक्त अरोपियों द्वारा इस्टाग्राम में बर्थ-डे प्रॉर्टीे मनाते हुये अपने पास रखे हुये कटट्े से फायर करते हुये विडियों बनाकर वायरल किये थे। मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी भिलाई भटटी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त आरोपियों के बारे में अपने विश्वस्त सूत्रों से पताकर टीम सहित आरोपियों के घर जाकर दबिश दी गई। जिनसे पूछताछ करने पर पहले तो टालमटोल कर रहे थे फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि 01 नग कटट्ा देशी, 01 तलवार जिला पटना (बिहार) व 02 नग कटट्ा देशी, 02 नग जिंदा कारतूस, 01 छोटा चाकू जिला- गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) से खरीद कर लाना बतायें।

उक्त आर्म्स आरोपियों के कब्जे से जप्त किया जाकर उक्त आरोपियों के खिलाफ थाना भिलाई भटटी में आर्म्स एक्ट के तहत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। यदि पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही नहीं की जाती तो अवश्य ही उक्त आरोपियों के द्वारा कोई बड़ी घटना या किसी वारदात को अंजाम दे सकते थे।

थाना नाम आरोपी जब्तशुदा आलाजरब

भिलाई भट्टी 1. आकाश सिंह पिता सत्येन्द्र सिंह उम्र 19 साल निवासी क्वाटर नंबर 15 ब्लाक नंबर 7 स्ट्रीट 15-बी सेक्टर 2 भिलाई । 01 नग कटट्ा देशी, 01 तलवार

2. नीरज कुमार प्रसाद पिता महेन्द्र कुमार उम्र 21 साल निवासी स्ट्रीट 21-ए मकान नंबर 12-एफ सेक्टर 7 भिलाई । 02 नग कटट्ा देशी, 02 नग जिंदा कारतूस, 01 छोटा चाकू

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!