छत्तीसगढ़

अपनी तीन बेटी तथा पत्नि को जान से मारने की नीयत से हमला कर एक बेटी की हत्या एवं अन्य तीन को गंभीर रूप से घायल करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार…

Durg: आज दिनांक 11.02.2023 प्रातः 04:00 बजे सूचना मिला कि केएलसी खुर्सीपार का रहने वाला एक व्यक्ति अपने परिवार मे पत्नि और तीन बच्चियों पर अपने घर में रखे तलवार से प्राण-घातक हमला किया है। थाने में तैनात ड्युटी ऑफिसर, पेट्रोलिंग पार्टी तथा 112 प्रातः 04:20 बजे घटनास्थल जाने वाले मार्ग पर अमरदेव राय भागते हुये दिखा जिसे रोककर पुछने पर डरा भयभीत तथा हिल हवाला जवाब देने पर वाहन मे बैठाकर घटनास्थल पहुंचने पर मोहल्लेवासी द्वारा अमरदेव द्वारा ही उसकी बेटी तथा पत्नि को मारना बताये ।

मौके पर 1. देवंती राय (पत्नि) 2. वंदना (बडी लडकी) 3. ज्योति (मंझली लडकी) 4. प्रीती (छोटी लडकी) गंभीर हालत में होने से तत्काल 112 तथा पेट्रोलिंग वाहन से चारो को शासकीय अस्पताल सुपेला लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा ज्योति राय को मृत घोषित किया गया तथा अन्य हताहतो की गंभीर स्थिति होने से जिला अस्पताल दुर्ग रिफर किया गया ।

जिला दुर्ग में प्राथमिक उपचार पश्चात हताहतो की स्थिति गंभीर होने से शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी रिफर कर भर्ती किया गया है। घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल युनिट रायपुर एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के द्वारा घटना का बारिकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किया गया। आरोपी से घटना के संबंध मे पुछताछ करने पर बताया कि आरोपी की बड़ी बेटी वंदना डेढ वर्ष पूर्व अपनी मर्जी से घर के पीछे रहने वाले लडके अभिषेक सिंह से विवाह कर ली थी, उसके बाद से आरोपी के घर उसकी लडकी का आना जाना बिल्कुल बंद था किंतु आरोपी की पत्नि का पेट का ऑपरेशन होने के बाद अपनी बडी बेटी वंदना को देखभाल हेतु उसके ससुराल केएलसी खुर्सीपार से अपने घर केएलसी खुर्सीपार दुसरी गली जहां रहती थी वहां बुला लिया था।

और आरोपी गुजरात ट्रक लेकर गया हुआ था जो उसके परिवार वालो ने बताया कि वंदना को घर बुला लिये है अभी यहीं रहेगी और आरोपी को उसके परिवार वालो के द्वारा कहा गया कि वंदना आ गयी है और हम लोग फिरहाल उसे रखेंगे और जब आरोपी ने विरोध किया तो उसके परिवार वाले पत्नि एवं बेटी कहने लगे कि तुम कुछ नहीं कर पाओगे। तब आरोपी बहुत नाराज हो गया, भागी हुई लडकी के घर मे रहने तथा परिवार वालो के द्वारा उसका पक्ष लेने तथा आरोपी को अपमानित करने से आरोपी द्वारा घटना के तीन दिवस पूर्व घटना कारित करने का निश्चय कर लिया, तथा अपने पास रखी पुरानी तलवार को छिपाकर छावनी चौक मे धार करवाया और अपने कमरे के बिस्तर के सिरहाने छिपाकर हत्या कारित करने के नियत से रख लिया ।

कल रात्रि करीबन 03:30 बजे आरोपी नियत दिनो के अनुसार तलवार छुपाकर सोया था, तथा आरोपी की पत्नि एवं तीनों बेटी, आरोपी का बेटा एवं नाती दुसरे कमरे मे सोये थे। जहां की लाईट बंद थी आरोपी द्वारा निर्धारित ढंग से बच्चो के कमरे मे जाकर अपने दोनो हाथ से तलवार पकडे पलंग के बीच जमीन में सो रही अपनी बेटी को पैर से ठोकर मार तथा चिल्ला कर उठाते हुये तलवार से हमला किया गया। जिस पर चिख-चिल्लाहट की आवाज सुन आरोपी की पत्नि एवं अन्य दोनो बेटीयां आरोपी की तरफ बढने रोकने पर आरोपी द्वारा सभी पर ताबडतोड वार किये गये। जब चारो जमीत, परं धराशायी हो गये, तब आरोपी को बाहर रोड की ओर से आवाज सुनायी देने पर आरोपी द्वारा पीछे का दरवाजा खोलकर भागने आरोपी के निशांदेही पर आलाजरब जप्त कर अग्रिम जांच विवेचना जारी है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!