छत्तीसगढ़

कार में बैठकर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में मोबाइल से किक्रेट सट्टा नोट कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार……

रायगढ़ : आज दिनांक 14/10/2023 के शाम मुखबिर से सूचना मिली कि बेलादुला रोड पर एक संदिग्ध ब्रेजा कार में कुछ युवक बैठकर क्रिकेट सट्टा नोट कर रहे हैं । सूचना एसएसपी सदानंद कुमार के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा साइबर सेल एवं थाना चक्रधरनगर की टीम को मौके पर जाकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया । मौके पर एक ब्रेजा कार में बैठे चार युवक भारत-पाकिस्तान मैच में प्रत्येक गेंद पर मोबाइल से क्रिकेट सट्टा लगाने वालों से कागज पर नगद रकम नोट करते पकड़ा गया ।

आरोपियों से मौक पर जुआ रकम 10,790 रुपए, 10 मोबाइल फोन, एक टैबलेट, सट्टा पट्टी विवरण कागज और उनकी ब्रेजा कार CG 13 AS- 9142 को जप्त कर थाना चक्रधरनगर लाया गया, आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।

सट्टा एक्ट में पकड़े गए आरोपी-

(1) आलोक अग्रवाल पिता गजानंद अग्रवाल उम्र 42 साल निवासी मौहापाली रोड खरसिया

(2) अमन अग्रवाल पिता अनूप अग्रवाल उम्र 25 साल निवासी गंज खरसिया

(3) रिकेश राय पिता रामाशंकर राय उम्र 38 साल निवासी रतनमहका खरसिया

(4) रवि शंकर राठौर पिता पिता भरत लाल राठौर उम्र 34 साल निवासी रतनमहका खरसिया

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!