छत्तीसगढ़

पुरानी रंजिश को लेकर जान लेवा हमला करने वाले 02 फरार आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर – प्रार्थिया सुल्ताना बेगम ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नवभारत प्रेस के पीछे रजबंधा तालाब पार अपने परिवार के साथ रहती है। दिनांक 01.08.2023 के रात्रि करीबन 10.15 बजे प्रार्थीया के ननद का लडका जुनैद एवं मोहल्ले का लड़का अयान घर के बाहर रोड पर खड़े थे उसी दौरान मौहल्ले का एक लड़का वहां आया तथा किसी बात को लेकर जुनैद के साथ लड़ाई करने लगा, लड़ाई होता देख प्रार्थीया के पुत्र आसिफ ने लड़ाई को छुड़वाते हुये उक्त लड़के व जुनैद दोनों को डांटा जिससे वह लड़का वहां से गाली गलौच करते हुये कुछ देर बाद वहां से चला गया। कुछ देर पश्चात् वह लड़का अपनी मौसी पदमनी ऊर्फ गुलशन और बाबू, वाहिद, हीरा, असफाक एवं अन्य साथियों के साथ तलवार, चाकू, डण्डा, प्लास्टिक का बेत लेकर प्रार्थीया के घर के पास आकर आसिफ कहां है बोलकर अश्लील गाली गलौच करने लगे। इसी दौरान उनके द्वारा जान से मारने की नियत से प्रार्थिया के पुत्र आसिफ के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए अपने पास रखे चाकू से आसिफ पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाये, इसी दौरान प्रार्थिया के पति द्वारा बीच-बचाव करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा प्रार्थिया के पति पर भी तलवार, चाकू एवं डण्डा से वार कर गंभीर चोट पहुंचाया गया। जिसस आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापाराम में अपराध क्रमांक 165/23 धारा 147, 148, 149, 294, 307, 323, 427, 457, 506 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में प्रकरण में संलिप्त 05 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 07 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, तलवार एवं अन्य आलाजरब जप्त किया जा चुका है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी मोह. अशफाक एवं शेख अरबाज घटना के बाद से लगातार फरार जिनकी टीम के सदस्यों द्वारा पतासाजी की जा रही थी। टीम के सदस्यों द्वारा लगातार उनके छिपने के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी मोह. अशफाक एवं शेख अरबाज को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने की हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं l

गिरफ्तार आरोपी- 01. मोह. अशफाक पिता मोह. फारूक उम्र 22 साल निवासी इमली झाड़ के पास रजबंधा मैदान मौदहापारा रायपुर। 02. शेख अरबाज पिता शेख रियाजुद्दीन उम्र 23 साल निवासी कल्लू गैरेज के पीछे मौदहापारा रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!