छत्तीसगढ़

हत्या के प्रयास मामले में 1 और आरोपी गिरफ्तार, थाना भटगांव पुलिस की कार्यवाही…

भटगांव : दिनांक 28.02.2023 को भटगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम केवटाली जंगल में डोमनहील चिरमिरी निवासी रोहित सिंह और उसके साथियों के द्वारा रास्ता रोककर भाजयुमो के मण्डल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह व उसके साथियों को जान से मारने की धमकी देकर राड से प्राणघातक हमला किया गया। प्रार्थी अखण्ड प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर थाना भटगांव में धारा 341, 147, 148, 149, 506बी, 324, 323, 307, 115, 120बी भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पूर्व में मामले के आरोपी संजय अग्रवाल, चंदन उर्फ चंद्रप्रकाश शर्मा, आफताब खान उर्फ गोलू व राकेश चौहान को गिरफ्तार किया गया था और अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

थाना भटगांव व चिरमिरी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की पिता अभय सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी सोनामनी डोमनहील, चिरमिरी, थाना चिरमिरी जिला एमसीबी को घेराबन्दी कर पकड़ा और विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!