छत्तीसगढ़

हत्या करने की नियत से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार..

बिलासपुर/ प्रार्थी किशन यादव पिता स्व. चैतराम यादव उम्र 22 साल साकिन चंगोरी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 19.04.2023 की रात में प्रार्थी का शादी ग्राम चंगोरी में हो रहा था जहां पर किशन यादव व उसके साथी लोग गाली गलौज कर बात कर रहे थे, गाली गलौज सुनकर विशाल यादव व अन्य लोगों ने गाली गलौज करने से मना किया, इसी बात पर किशन यादव व उसके साथी मिलकर विशाल यादव को हत्या करने की नियत से लाठी डंडा से मारपीट किया,

मारपीट से विशाल यादव के सिर व माथा में गंभीर चोट लगा है सिर से बहुत खून बहने से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा मे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया, ईलाज जारी है। रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान 24 घंटे के अंदर 01.आरोपी किशन यादव पिता शिव कुमार उम्र 20 साल साकिन गोबरीपाठ थाना कोटा व उसके साथी 02.खुशाल उर्फ चिंटू पिता दिनेश पोर्ते उम्र 20 साल साकिन गोबरीपाठ को आज दिनांक 20.04.2023 को गिरफ्तार कर विधिवत‌् कार्यवाही की जा रही है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!