छत्तीसगढ़

सूरजपुर : 2 लाख रूपये कीमत के नशीली दवाईयों सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

सूरजपुर : दिनांक 21.08.23 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक स्कार्पियों वाहन में 3 व्यक्ति नशीली दवाई बिक्री करने डिहरी बिहार से भैयाथान होते हुए सूरजपुर की ओर जा रहे है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उंचडीह रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर स्कार्पियों वाहन सहित चन्द्रिका गिरी पिता स्व. करन गिरी उम्र 56 वर्ष, सुनील केंवट पिता बाबुलाल केंवट उम्र 24 वर्ष निवासी कोचिला, चिरगुड़ा, थाना पटना, जिला कोरिया व संजय सिंह पिता जयगोपाल उम्र 30 वर्ष सा. रामपुर गेल्हापारा, थाना पटना, जिला कोरिया को पकड़ा गया जिनके कब्जे से नशीली इंजेक्शन लिजेसिक 200 नग एवं एविल इंजेक्शन 200 नग कुल 400 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 2 लाख रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन व परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियों वाहन जप्त कर धारा 21(सी), 27(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!