छत्तीसगढ़

सूरजपुर पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार जप्त..

सूरजपुर : रात्रि में थाना चंदौरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध अंग्रेजी शराब वाड्रफनगर से अम्बिकापुर की ओर जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के द्वारा ग्राम डोमहत में घेराबंदी लगाया जो पुलिस टीम को देखकर कार का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। स्वीफ्ट डिजायर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पाए जाने पर अपराध क्र. 117/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। प्रकरण में आरोपी चालक फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

जप्ती- (1) मेगडावल नंबर वन 4 पेटी (2) गोवा विस्की 11 पेटी कुल 15 पेटी (130.86 लीटर) अंग्रेजी शराब कीमत 101090 रूपये एवं स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक जेएच 01 ईजे 8750 को जप्त किया गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!