सूरजपुर : दिनांक 16.08.2023 को थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति प्रतापपुर पुराना बस स्टैंड तरफ मोटर साइकिल लेकर संदिग्ध रूप से घूम रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची जहां एक व्यक्ति बिना नंबर हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को रखकर पैदल चलते दिखा जो पुलिस को देखकर मोटर साइकिल को छोड़कर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर अपना नाम समीर खान पिता सफीक खान उम्र 18 वर्ष 5 माह निवासी ग्राम पीपरपान, थाना सनवाल, जिला बलरामपुर का होना बताया जिससे मोटर सायकल संबंधी दस्तावेज की मांग करने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।
मोटर साइकिल चोरी की संपत्ति होने की पूर्ण संभावना होने पर मोटरसाइकिल कीमत 25 हजार रूपये का जप्त कर धारा 41(1-4)/379 भादसं के तहत कार्यवाही कर आरोपी समीर खान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि मोटर सायकल को दुधी, जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश से चोरी किया है।




















