छत्तीसगढ़

सीपत पुलिस द्वारा निजात अभियान में अवैध मादक पदार्थ गांजा पर की गई कार्यवाही..

सीपत : ग्राम मटियारी में मुखबिर द्वारा सूचना मिला की राघो लाल शिकारी अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए रखा है ,जो लुकछुप कर बिक्री कर रहा है, थाना सीपत में टीम बनाकर ग्राम मटियारी पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई जहां पर राघो लाल शिकारी अपने घर में मिला जिन्हें मुखबिर सूचना से अवगत कराकर मादक पदार्थ गांजा रखे होने की सूचना से अवगत कराया गया, तलाशी कार्यवाही हेतु बताया गया, जो सहमति दिया

उसके पश्चात पुलिस फोर्स एवं साथ गए साक्ष्यों की तलाशी लिया गया उसके बाद घर की तलाशी ली गई ,जहां एक कमरे में 2 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला , जिसके संबंध में नोटिस देकर दस्तावेज पेश करने हेतु बताया गया, जो कोई भी वैध दस्तावेज मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में नहीं होना बताया, जो एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी )के तहत अपराध होना पाए जाने से राघो लाल शिकारी के खिलाफ मौके पर वैधानिक कार्यवाही की गई

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत कार्यवाही कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया ।

गांजा की सप्लाई करने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही है उन पर भी सख्त कार्यवाही की जाएगी और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा नाम आरोपी :- राघोलाल शिकारी पिता स्वर्गीय लाल जी शिकारी उम्र 70 साल निवासी मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर

जप्ती 2 किलो मादक पदार्थ गांजा, कीमती 20,000

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!