छत्तीसगढ़

सिलेंडर गोदाम में छत काटकर 16 नग सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी 03 आरोपी गिरफ्तार…

रतनपुर : सुधीर कुमार कश्यप पिता श्री तीरथ राम कश्यप उम्र 42 साल साकिन ग्रीन सिंटी खमतराई सरकंडा बिलासपुर का जो ग्राम अकलतरी थाना रतनपुर में इंण्डेन गैस गोदाम का सचालन करता हैं कि दिनांक 05.05.2023 के थाना रतनपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गैस गोदाम में दिनांक 27.04.2023 के दरमियानी रात में अज्ञात चोरो द्वारा गोदाम का छत को काटकर 14 नग घरेलू गैस सिलेंडर ,01 नग व्यवसायिक गैस सिंलेडर, तथा 40 नग गैस रेग्युलेटर कीमती 100000 रू को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया ।

मुखबीर तैनात कर अज्ञात चोर तथा सिलेंडर के हेराफेरी आस पास के ढाबा होटल पर निगरानी रखते हुये ग्राम गढवट के आद्यतन बदमाश जग्गू बैसवाडे को कुछ दिनो से बेहिसाब खर्च करना घुमना फिरना पुलिस के नजर में दिखा संदेह के अधार पर पुलिस द्वारा तलब कर पूछताछ दौरान पुलिस को गुमराह करते रहा सक्सी से पूछताछ पर अपने 02 अन्य साथी संदीप कश्यप , प्रदीप निर्मलकर सभी निवासी गढवट के साथ पिछले 01 माह पूर्व से उक्त गैस गोदाम में चोरी का प्लानिंग कर उक्त घटना को अजांम देना बताये तथा चोरी किये गये गैस सिंलेडर को मुख्य आरोपी जग्गू बैसवाडे के पोल्ट्री फार्म गढवट से शत प्रतिशत बरामद किया गया हैं तथा उक्त तीनो आरोपीयो को गिरफतार कर आज दिनांक 06.05.2023 के माननीय न्यायालय में रिमाड में पेस किया गया है।

जप्त मश्रूका

1 घरेलू गैस सिंलेंडर 15 नग

2 व्यवसायिक गैस सिलेंडर 01 नग

3 गैस रेगुलेटर 40 नग जुमला कीमती 10,0000 रू

गिरफतार आरोपी

1 जग्गू बैसवाडे पिता श्री राजेश मोहन बैसवाडे उम्र 24 साल साकिन ग्राम गढवट थाना रतनपुर ।

2 संदीप कश्यप पिता रामवतार कश्यप उम्र 21 साल साकिन ग्राम गढवट थाना रतनपुर ।

3 प्रदीप निर्मलकर पिता श्री कमलनारायण निर्मलकर उम्र 23 साल साकिन गढवट थाना रतनपुर ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!