छत्तीसगढ़

सरायपाली : अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध बडी कार्यवाही 80 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार…

सरायपाली : दिनांक 12.01.2024 को जरिए मुखबिर सुचना मिली की ग्राम खपरीडीह वन विभाग नर्सरी के पास नाली मे ग्राम खपरीडीह का राधेश्याम कलेत एवं ग्राम कसलबा का अशोक सोना भारी मात्रा में गांजा छुपा कर रखे हैं और उसे इधर-उधर करने की तैयारी कर रहे हैं की सूचना पर थाना सरायपाली से टीम तैयार कर घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछने पर अपना नाम राधेश्याम कलेत पिता मुरली उम्र 28 वर्ष निवासी कसालवा बताये जिनके संयुक्त कब्जे से हरे रंग के प्लास्टिक पैकेट में 80 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल किमत 40,00,000 (40 लाख) रुपए जप्त किया गया और समस्त वैधानिक कार्यवाही करते हूए थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 24/24 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

आरोपी

01- राधेश्याम कलेत पिता मुरली उम्र 33 वर्ष निवासी खपरीडीह थाना सरायपाली जिला महासमुंद।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!