छत्तीसगढ़

शराब भट्ठी डकैती कांड में संलिप्त फरार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ पिस्तौल एवं कट्टा दिखाकर सेल्समेन एवं अन्य स्टाॅफ को बंधक बनाकर गाली-गलौज, मारपीट कर उनसे नगदी रकम एवं मोबाईल लूट..

जशपुर : दिनांक 02.08.2020 की रात्रि लगभग 09ः30 बजे मुख्य आरोपी बनारसी उरांव अपने अन्य साथियों के साथ पिस्तौल एवं कट्टा से लैस होकर शराब भट्ठी कोतबा पहुंचकर शराब के सेल्समेन एवं उनके साथियों के साथ अश्लील गाली-गलौज कर मारपीट कर बंधक बनाकर प्रार्थी सच्चिदानंद भगत उर्फ सचिन उम्र 32 साल निवासी पुत्रीचौरा चौकी लोदाम एवं उनके साथियों को बंधक बनाकर मोबाईल एवं नगदी रकम 2500 रू. लूटकर ले जाने की रिपोर्ट करने पर चौकी कोतबा में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की विवेचना दौरान पतासाजी कर प्रकरण के 04 आरोपीगण बनारसी उरांव, सुरेश केरकेट्टा, सुरेश उरांव एवं देवसिंह यादव को पूर्व में गिरफ्तार कर उनसे देशी कट्टा, पिस्तौल इत्यादि जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण फरार थे

जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि घटना में संलिप्त आरोपी मनोज यादव अपने घर आया हुआ है, इस सूचना पर तत्काल थाना तुमला स्टाॅफ के साथ मिलकर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपी ने उक्त घटना को अपने साथियों के साथ मिलकर घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी मनोज यादव के विरूद्ध वर्ष 2019 में चोरी करने का अपराध दर्ज है। आरोपी मनोज यादव उम्र 22 साल निवासी डोंगादरहा थाना तुमला को दिनांक 25.07.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!