छत्तीसगढ़

शराब पीने पैसा मांगने नही देने पर मां-बहन की अश्लील गाली-गलौच कर मारपीट करने वाले बदमाश को किया गया गिरफ्तार..

रायपुर :- प्रार्थी विकास वर्मा निवासी तुलसी नेवरा का थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03/03/23 को यह शाम करीब 06:30 बजे योगेश ऑटो सेंटर एलआईसी ऑफिस के सामने मेन रोड तिल्दा के पास खड़ा था योगेश ऑटो सेंटर में इसके पिता जी के मो०सा० रिपेयरिंग हो रही थी जिसे यह देख रहा था उसी समय वहां पर ग्राम तुलसी नेवरा का भगवती उर्फ संजय उर्फ पोंगा वहां पर आया और इसे शराब पीने के लिये पैसा दे तब यह भगवती को मना किया तो भगवती उर्फ संजय उर्फ पोंगा ने तू मुझे शराब पीने के लिये पैसा नहीं दे रहा है कहकर मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली देकर एवं जान से मारने की धमकी देकर हाथापाई करते हुये

इसके गला को दबा दिया और अपने जेब में रखे शराब की खाली शीशी को निकालकर इसके बांये कान के पीछे तरफ मार दिया। मारपीट करने से इसके बांये कान के पीछे, गला में चोट लगा है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। दौरान विवेचना के घटनास्थल निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया तथा प्रार्थी व साक्षियों से पूछताछ कर कथन लिया गया। आरोपी भगवती उर्फ संजय उर्फ पोंगा का पतातलाश कर मिलने पर जुर्म स्वीकार करते हुये घटनास्थल के पास रोड किनारे घटना में प्रयुक्त शराब की खाली शीशी को फेक देना बताने पर आरोपी के द्वारा घटनास्थल के पास ले जाकर घटना में प्रयुक्त बाम्बे गोवा शराब पौवा की खाली शीशी टूटी हालत में पेश करने पर समक्ष गवाहान् मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी के खिलाफ धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने पर विधिवत् समय सदर में गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को दी गई। आरोप धारा अजमानतीय होने व प्रकरण की विवेचना अपूर्ण होने से न्यायिक रिमांड प्रतिवेदन तैयार किया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!