छत्तीसगढ़

विश्वकप क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले 03 सटोरियों को किया गया गिरफ्तार…

रायपुर : एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति क्रिकेट विश्व कप के दौरान आयोजित मैच में रूपये पैसो का हार जीत का दांव लगाकर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 03 व्यक्ति उपस्थित पाये गये। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सागर सचदेव, धनराज नागवानी एवं कृष्णा नारायणी निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तीनों के मोबाईल फोन व लैपटॉप को चेक करने पर उनके द्वारा अपने मोबाईल फोन व लैपटॉप में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करना पाया गया।

जिस पर तीनों सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 05 नग मोबाईल फोन तथा 01 नग लैपटॉप जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 355/23 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. सागर सचदेव पिता प्रहलाद सचदेव उम्र 35 साल निवासी सेंट जोसेफ स्कुल के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

02. धनराज नागवानी पिता स्व. आई.डी. नागवानी उम्र 39 साल निवासी महावीर नगर अनमोल सुपर माकेर्ट के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

03. कृष्णा नारायणी पिता नारायण दास नारायणी उम्र 25 साल निवासी गली नंबर 02 थाना तेलीबांधा रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!