छत्तीसगढ़

विवाह करने का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर – प्रार्थिया ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यीशु कुम्भकार निवासी रायपुरा थाना डी.डी.नगर जो प्रार्थिया का परिचित है, ने प्रार्थिया को विवाह करने का प्रलोभन देकर थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित एक भवन में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी यीशु कुम्भकार के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में धारा 376, 376(2)(एन) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी डी.डी.नगर के नेतृत्व में थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण में आरोपी यीशु कुम्भकार को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – यीशु कुम्भकार पिता मुकेश कुम्भकार उम्र 23 साल निवासी सामुदायिक भवन के पास महादेव घाट रायपुरा थाना डी.डी. नगर रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!