रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर दीगर राज्यों से जिले में अवैध धान खपाए जाने को रोकने थाना प्रभारीगण मुखबिर सक्रिय कर रखा गया है और सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में 27 जनवरी की रात थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज को ग्राम भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुडापारा नारायणपुर का करन यादव उड़ीसा से ट्रैक्टर में धान लेकर कोड़ामई के रास्ते गांव आ रहा है । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी हमराह स्टाफ के साथ कोड़ामई रास्ते पर नाकेबंदी कर संदेही को ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 13 एल. ए. 0806 में धान लाते हुए पकड़े । ट्रैक्टर में 40-40 किलो के 136 बोरी धान कुल वजन 54 क्विंटल का रखा हुआ मिला । पूछताछ पर वाहन चालक करन यादव पिता पितांबर यादव उम्र 19 साल निवासी मुडापारा नारायणपुर थाना लैलूंगा ने उड़ीसा से धान लाना स्वीकार किया । थाना प्रभारी द्वारा अनावेदक ट्रैक्टर चालक करन यादव पर धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर अनुविभागीय अधिकारी लैलूंगा के न्यायालय में इस्तगाशा पेश किया गया है और पृथक से खाद्य विभाग को सूचना दी गई है । कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक परमेश्वर नाथ पैकरा आरक्षक भूपेश राठिया और हेलारियुस तिर्की शामिल थे ।
Related Articles
रायपुर : न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, 2 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक सहित कुल 3 गिरफ्तार…
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर..
रायगढ़ : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी..
भटगांव पुलिस ने नाबालिक बालिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार…
मां की हत्या के मामले में बेटा और पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, पीढ़ा एवं कपड़े बरामद….
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून 9 से 12 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव, जानें अपने जिले की स्थिति..
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..











