छत्तीसगढ़

रायपुर : 21 किलोग्राम गांजा का परिवहन करते 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार….

रायपुर : दिनांक 17.10.23 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति चारपहिया वाहन में गांजा परिवहन करते महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहे है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी की जा रहीं थी इसी दौरान थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत ग्राम पारागांव बस स्टॉपेज पास वाहन को आता देख टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को रोकवाया गया। वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम दिनेश डहरिया एवं शिवकुमार टण्डन निवासी दुर्ग का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से अलग – अलग पैकेटों में रखें कुल 21 किलोग्राम गांजा तथा गांजा परिवहन मंे प्रयुक्त कार क्रमांक सी जी/07/एम बी/2167 जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आंरग में अपराध क्रमांक 645/23 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को उडीसा से लाना बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01. दिनेश डहरिया पिता स्व. राजू डहरिया उम्र 21 साल निवासी भिलाई हा. बोर्ड. कालोनी मनं 96 थाना जामुल जिला दुर्ग।

02. शिव कुमार टंडन पिता गज राज टंडन उम्र 23 साल निवासी भिलाई हा. बोर्ड. कालोनी म.न. 99 थाना जामुल जिला दुर्ग।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!