छत्तीसगढ़

रायपुर : 05 किलोग्राम गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार………

रायपुर : दिनांक 16.12.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर स्थित वीर सावरकर नगर में दो व्यक्ति अपने पास थैले में गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर व्यक्तियों को चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम विजय सिन्हा एवं गुरप्रीत सिंह निवासी हीरापुर कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी विजय सिन्हा एवं गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 05 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 245/2023 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. विजय सिन्हा पिता सतीश सिन्हा उम्र 33 साल निवासी बंगाली होटल के पास वीर सावरकर नगर हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।

02. गुरप्रीत सिंह पिता हरभजन सिंह उम्र 24 साल निवासी छठ तालाब के पास हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!