छत्तीसगढ़

रायपुर : शराब पीने हेतु पैसे देने से मना करने पर चाकू से वार कर चोट पहुंचाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर :- प्रार्थिया लक्ष्मी कुन्बी ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अर्जुन नगर समता कालोनी में रहती है तथा गृहणी है। प्रार्थिया दिनांक 04.11.2023 के रात्रि करीबन 12.00 बजे खाना खाकर अपने पति एवं बच्चो के साथ घर मंे सोयी थी रात्रि करीबन 01.00 बजे उसके घर के दरवाजे को बाहर से खटखटाने की आवाज आयी तब वह अपने पति राहुल कुन्बी के साथ उठकर दरवाजा खोली तो देखी कि टिल्लू अपने साथी संजू मानिकपुरी के साथ खडा था, कि प्रार्थिया का पति राहुल कुन्बी टिल्लू से पूछा क्या हुआ तो टिल्लू बोला शराब पीना है और अन्य खर्च करना है मुझे पैसा दो तो राहुल कुन्बी बोला मेरे पास पैसा नहीं है अभी जाओ इतने में टिल्लू एवं संजू मानिकपुरी राहुल कुन्बी को मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे। राहुल कुन्बी द्वारा गाली गलौच करने से मना करने पर दोनों राहुल कुन्बी को जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखंे चाकू से उसके पेट पास मारकर वहां से भाग गये। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 370/23 धारा 327, 294, 506, 323, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया व उसके पति सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड़ कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी टिल्लू बाघ उर्फ अशोक एवं संजू मानिकपुरी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना मंे प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी

01. टिल्लू बाघ उर्फ अशोक पिता अजीत बाघ उम्र 32 साल निवासी समता कालोनी अर्जुन नगर थाना आजाद चौक रायपुर।

02. संजू मानिकपुरी पिता हीरालाल मानिकपुरी उम्र 20 साल निवासी समता कालोनी अर्जुन नगर थाना आजाद चौक रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!