छत्तीसगढ़

रायपुर : दोपहिया वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर : प्रार्थी साहिल ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह देवेन्द्र नगर सेक्टर 01 में रहता है। दिनांक 01.11.2023 के रात्रि 09.00 बजे प्रार्थी अपने घर में अपनी दोपहिया वाहन के.टी.एम. एचआर/51/बीजेड/4650 को घर के नीचे बरामदा में लॉक कर खडा किया था। दिनांक 02.11.2023 के प्रातः 08.00 बजे करीबन काम पर जाने हेतु नीचे आया तो देखा कि उसकी दोपहिया वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी की दोपहिया वाहन को घर के अंदर से निकालकर चोरी कर फरार हो गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 242/23 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपी के संबध्ंा में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा देवेन्द्र नगर निवासी पप्पू गोपाल की पतासाजी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देने के साथ-साथ उक्त दोपहिया वाहन के पार्ट्स को पारस नगर स्थित महेन्द्र आटो पाटर््स में देना बताया गया जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा महेन्द्र आटो पाटर््स के संचालक आरोपी महेन्द्र मोगरे की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से चोरी की दोपहिया वाहन के.टी.एम. क्रमांक एचआर/51/बीजेड/4650 कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी- 01. पप्पू गोपाल पिता त्रिलोचन गोपाल उम्र 21 साल निवासी त्रिमुर्ति नगर सामुदायिक भवन के पीछे थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।

02. महेन्द्र मोगरे पिता सोनू मोगरे उम्र 19 साल निवासी त्रिमुर्ति नगर सामुदायिक भवन के पीछे थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!