छत्तीसगढ़

रायपुर : अलग – अलग स्थानों से कुल 05 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर : एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी चौक पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ मंे व्यक्ति ने अपना नाम पंगज बघेल निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा पंकज बघेल से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल-मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा पंकज बघेल से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा रायपुर के अलग-अलग स्थानों से कुल 05 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया।

आरोपी पंकज बघेल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 05 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त* किया गया। आरोपी से जप्त 01 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 980/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है तथा शेष 04 नग दोपहिया वाहन में पृथक से थाना में धारा 41(1+4) जा.फौ./धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

आरोपी से जप्त शेष 04 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध जी.आर.पी थाना में अपराध क्रमांक 87/23, थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 367/23, थाना गोलबाजार में 277/23 एवं जिला दुर्ग के थाना सुपेला में थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 742/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी – पंकज बघेल पिता रामेश्वरम बघेल उम्र 25 साल निवासी स्थायी पता- ग्राम लाटापारा, ब्लॉक देवभोग जिला गरियाबंद, हाल पता- तेलीबांधा सतनामी पारा रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!