छत्तीसगढ़

रायगढ़ : भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच में मोबाइल पर क्रिकेट सट्टा नोट कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से ₹11,120 और 4 मोबाइल जप्त…..

रायगढ़ : थाना चक्रधरनगर अंतर्गत कौहाकुंडा पहाड़ मंदिर के पास शहर के कुछ युवकों के द्वारा भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच में बॉल दर बॉल सट्टा लगाने वाले व्यक्तियों से मोबाइल पर संपर्क कर सट्टा नोट करने की सूचना पर पुलिस को मिली । तत्काल थाना चक्रधरनगर एवं साइबर सेल स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी का रेड कार्यवाही किया गया । मौके पर टीम ने शहर के चार युवक – शाहीद खान, विनय देवांगन, करण सारथी, बिट्टू सारथी को मोबाइल पर सट्टा नोट करते और कागज में विवरण लिखते पकड़ा गया है । आरोपियों के कब्जे से क्रिकेट सट्टा में लगी 11,120 रूपये नकद, 4 मोबाइल और कागज में लिखा सट्टा विवरण की जप्ती किया गया है ।

आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है ।

सट्टा रेड में पकड़े गये आरोपी –

(1) शाहिद खान पिता जफ्फर खान उम्र 19 साल निवासी इंदिरा नगर तालाब के पास थाना कोतवाली रायगढ़

(2) विनय देवांगन पिता धनराज देवांगन उम्र 19 साल निवासी इंदिरा नगर थाना कोतवाली रायगढ़

(3) बिट्टू सारथी पिता मुन्ना सारथी उम्र 21 साल निवासी चांदनी चौक फारूखी गली थाना कोतवाली रायगढ़

(4) करण सारथी पिता शंकर सारथी उम्र 21 साल निवासी बजरंगपारा निगम कॉलोनी थाना जूटमिल रायगढ़

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!