छत्तीसगढ़

रतनपुर : पांच शराब कोचियों को अलग अलग कार्रवाई में रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार…

रतनपुर : मुखबिर सूचना पर थाना रतनपुर क्षेत्र के अलग -अलग स्थानों पर रतनपुर पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर 1.ग्राम जाली की रहने वाली संतोषी नेताम के घर के बाड़ी से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1050 रूपये 2. ग्राम रानीगाँव निवासी रोशन डगर्जी के कब्जे से 44 नग देशी प्लेन शराब कुल 7.920 लीटर कीमती 3520 रूपये, 3.ग्राम कडरी के अर्जून खैरवार के घर बाड़ी से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200 रूपये, 4.ग्राम बेलपारा बेलतरा निवासी संतोष नेताम के घर के आँगन से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 रूपये, 5. छोटू ढाबा अंधियारीपारा के संचालक राजेन्द्र कश्यप के ढाबा से 50 नग देशी प्लेन शराब कुल 09 लीटर 4000 रूपये को उक्त व्यक्तियों से बरामद कर उक्त शराब को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकरी -:

1. संतोषी नेताम पति सुनील नेताम उम्र 38 वर्ष निवासी जाली

2. रोशन डगर्जी पिता धनीराम डगर्जी उम्र 19 वर्ष निवासी रानीगाँव

3. अर्जून खैरवार पिता स्व. चंदुलाल खैरवार उम्र 52 वर्ष निवासी कडरी

4. संतोष कुमार नेताम पिता होरीलाल नेताम उम्र 38 वर्ष निवासी बेलपारा बेलतरा

5. राजेन्द्र कश्यप पिता शिवसहाय कश्यप उम्र 45 वर्ष निवासी गढ़वट थाना रतनपुर जिला बिलासपुर, छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!