छत्तीसगढ़

रतनपुर : धारदार तलवार दिखाकर लुटपाट करने वाले आरोपियों को रतनपुर पुलिस द्वारा चंद घंटो में किया गिरफतार…

रतनपुर : प्रार्थी शेख दाऊद मोहम्मद पिता शेखराज मोहम्मद उम्र 38 वर्ष रतनपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 30/01/2024 को वह अपने वाहन ट्रेलर में पाली कोयला खदान से कोयला लोडकर अपने हेल्फर के साथ बलौदा लेकर जा रहा था। कि रात्रि लगभग 10:00 बजे जाली ओव्हर ब्रीज के पास दो लड़के प्रार्थी के वाहन के सामने आकर ट्रेलर को जबरन रोक लिये जिसमें से एक लड़का हाथ में तलवार रखा था, जो तलवार दिखाकर प्रार्थी के जेब में रखे 2500 रूपये को लुटपाट कर भाग गये।

कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के फरार आरोपियों की पतासाजी हेतू थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर के दिशा निर्देशन पर टीम गठित कर अज्ञात फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि जाली निवासी राजा सौरा अपने साथी के साथ रात्रि में राहगीरों को डरा धमकाकर लुटपाट करता है कि सूचना पर उक्त संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो अपने साथी राहुल सूर्यवंशी निवासी बेलपरा के साथ उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से उसके मेमोरंडम कथनानुसार लुटे गए रकम में से 1500₹ व घटना में प्रयुक्त एक नग तलवार को जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी- 1. राजकुमार सौंरा उर्फ राजा पिता चंदन सौंरा उम्र 20 वर्ष निवासी जाली थाना रतनपुर

2. राहुल सूर्यवंशी पिता स्व. राधेश्याम सूर्यवंशी उम्र 20 वर्ष निवासी बेलपारा बेलतरा रतनपुर थाना रतनपुर

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!