छत्तीसगढ़: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “वे (भाजपा) देश की संपत्ति चंद उद्योगपतियों को दे रहे हैं। आज देश के हवाई अड्डे और बंदरगाह अडानी को दिए जा रहे हैं। ये अडानी कौन है? अडानी आपके लिए क्या बनाता है? क्या कोई मुझे बता सकता है कि अडानी कितनी नौकरियां पैदा करता है?।
कांग्रेस की विचारधारा की नींव स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में पड़ी, जो सत्य, प्रेम, भाईचारा से होकर आई है गांधी जी कहते थे जब तक गांव विकास करेगा तो देश विकास करेगा, इसी रास्ते पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार चल रही है कांग्रेस ने हमेशा जनता को मजबूत करने की बात की, आपके अधिकारों को मजबूत किया है, मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार ये सब कांग्रेस की सरकार ने दिया है मोदी जी खुद को ओबीसी बताते हैं, लेकिन जातिगत जनगणना से भाग रहे हैं, बीजेपी केवल खोखले दावे करती है मोदी जी के पास किसानों के कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं हैं लेकिन खुद के लिए हवाई जहाज खरीदने के लिए पैसे हैं मोदी जी यहां आकर झूठ बोलते हैं कि छत्तीसगढ़ में आकर धान के पैसे वो देते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में उनके संसदीय क्षेत्र में किसान ₹1200 में धान बेचने को मजबूर है बालोद का लोहा पूरे भारत को मजबूत करता है, मां कांकेश्वरी की धरती को मैं प्रमाण करती हूं




















