मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सक्ती जिले के डभरा तहसील में आज विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को राशि एवं सामग्रियों का वितरण किया। डभरा तहसील के ग्राम पंचायत नवापारा, बिनौधा, भजपुर, भेड़ीकोना, रामभाठा, साराडीह, फरसवानी एवं सकराली के 25 ग्रामीणों को ग्रामीण आवास न्याय योजना के तहत आवास निर्माण संबंधी मंजूरी दी गयी। छत्तीसगढ़ अस्पृश्यता निवारणार्थ अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 6 हितग्राहियों को 17 लाख 50 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। कार्यक्रम में 10 किसान हितग्राहियों को बैटरी स्प्रेयर, 5 हितग्राहियों को स्प्रिंकलर, 5 हितग्राहियों को मसूर मिनीकीट एवं 2 हितग्राही को सिंचाई पंप का वितरण किया गया। साराडीह बैराज के डूबान में आने वाले नवापारा ड के ग्रामीणों श्री देवनारायण एवं 150 अन्य लोगों को 2 करोड़ 57 लाख रुपए का एवं उपनी गांव के श्री देखाऊ एवं 21 अन्य लोगों को 18 लाख 18 हजार रुपए का मुआवजा वितरण किया गया। जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत हितग्राहियों को बीपीएल कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं विवाह प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इसी प्रकार 4 हितग्राहियों को मत्स्य जाल का भी वितरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में एनडीए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 10 बच्चों को किया पुस्तकों का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा 50 बच्चों को वर्ष 2023-44 की एनडीए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग दी जा रही है।
Related Articles
मौसम अपडेट : उत्तर छत्तीसगढ़ में 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बिजली गिरने का भी खतरा..
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर और सरजुगा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट, सूबे में 25 फीसदी कम गिरा पानी, लेकिन बिलासपुर संभाग में रिकॉर्ड तोड़ बारिश..
CG B.Ed-D.El.Ed Exam: कल बिलासपुर में भारी वाहनों की ‘नो एंट्री’, 35 केंद्रों पर परीक्षा; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी..
मौसम विभाग की बिलासपुर-मुंगेली को चेतावनी: 24 घंटे के भीतर उच्चतम तीव्रता के साथ भारी बारिश के आसार..
स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल, रीयल टाइम खपत की जानकारी से उपभोक्ता खुद कर सकते हैं बिजली उपयोग नियंत्रित : विद्युत विभाग
भीषण सड़क दुर्घटना: 3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, गैस कटर से ट्रक का केबिन काटकर 3 घायलों को निकाला बाहर..
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ लो-प्रेशर, आज रायपुर और उत्तर छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल
जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 कार 552.10 किलोग्राम गांजा सहित 1 करोड़ 21 लाख का माल जप्त, 2 तस्कर गिरफ्तार…
मानसून पर लगा तीन दिन का ब्रेक आज होगा खत्म, दो दिन बाद फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत, उत्तर व दक्षिण के जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट…
छटठी कार्यक्रम में लात घूसा हाथ मुक्का से ताबड़तोड़ प्राण घातक मारपीट कर सीसीरोड़ मे घसीट कर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़ में स्कूल एडमिशन के बदले नियम: अब कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 6 वर्ष की न्यूनतम आयु अनिवार्य, देखें पूरी गाइड…
बेलतरा ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंध लगाकर चोरी करने वाले 5 आरोपियों पर रतनपुर पुलिस बड़ी कार्यवाही…







