मुंगेली : प्रार्थी ने दिनांक 30.09.2023 को थाना चिल्फी में उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 172/2023 धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से नाबालिग अपहृता एवं आरोपी अजय कुमार धृतलहरे का हैदराबाद में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश देकर नाबालिग अपहृता को आरोपी अजय कुमार धृतलहरे के कब्जे से बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376, भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।




















