छत्तीसगढ़

मां और स्वयं के 02 माह के बच्चे को धारदार टंगिया से मारकर किया हत्या, पत्नि को टंगिया से मारकर किया अधमरा, अपने पिता को भी मारने की थी तैयारी आरोपी गिरफ्तार….

बालोद : थाना पुरूर क्षेत्रांतर्गत ग्राम उसरवारा निवासी भवानी निषाद के द्वारा अपने गांव के एक व्यक्ति की एटीएम चोरी कर उससे 40000/रू निकालने की बात पूरे गांव में फैलने से बदनामी होने पर इसी बात को लेकर अपनी पत्नि के साथ वाद विवाद कर अवसादग्रस्त होकर अपने ही परिवार के अपनी मां शांति बाई निषाद, पत्नि जागेश्वरी निषाद एवं अपने 02 माह के पुत्र को धारदार लोहे का टंगिया से मारकर हत्या करने की रिपोर्ट पर थाना पुरूर में दिनांक 06.01.2024 को अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 302, 307 भा0द0वि0 कायम कर विवेचना में लिया गया थाना पुरूर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटनास्थल पहुचकर आरोपी की माता शांति बाई निषाद उम्र 45 साल एवं आरोपी का 02 माह का पुत्र, को टंगिया से वार करने पर सिर एवं हांथ में जगह जगह गंभीर चोट आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई थी एवं घटनास्थल पर आरोपी की पत्नि जागेश्वरी निषाद उम्र 22 साल अधमरी हालत में पड़ी थी जिसे तुरन्त धमतरी अस्पताल ईलाज हेतु रवाना किया गया। आरोपी द्वारा घटनाकारित करने में प्रयुक्त हथियार एक धारदार लोहे का टंगिया खून से सना हुआ व आरोपी के पहने हुये रक्त रंजित शर्ट को जब्त किया गया है, आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 302, 307 भादवी का घटना घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधीवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजा गया ।

नाम आरोपी :- भवानी निषाद पिता जलंधर निषाद उम्र 27 साल निवासी उसरवारा थाना पुरूर जिला बालोद

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!