छत्तीसगढ़

महासमुंद : मादक पदार्थ गांजा का अवैध परिवहन करते 01आरोपी गिरफ्तार…

महासमुंद : थाना सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक को जरिए मुखबिर के सुचना मिला की उड़ीसा की ओर से सरायपाली के रास्ते एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा परिवहन करने वाला है कि सूचना प्राप्त होने पर हमराह स्टाफ घटनास्थल सरायपाली जामबहलीन मंदिर के पास पहुंचकर घेराबंदी किये कुछ समय पश्चात उड़ीसा की ओर से एक मोटरसाइकिल आते दिखा जिसे घेराबंदी का रोका गया उक्त मोटरसाइकिल होंडा CD 110 DX क्रमांक OD 03 L 8579 था जिसमें सवार व्यक्ति को नाम पता पूछने पर अपना नाम दामोदर साहू पिता गौरंगा साहू उम्र 35 वर्ष साकिन बालीपटा थाना पटनागढ़ जिला बलांगीर उड़ीसा का रहने वाला बताया जिसकी तलाशी लेने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया

जिससे पूछताछ करने पर गांजा को उड़ीसा से लाना बताया जिसके कब्जे से(1) 10 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,00,000 रूपये (2) एक मोटरसाइकिल होंडा CD 110 DX क्रमांक OD 03 L 8579 पुरानी इस्तेमाली कीमती 40,000 रूपये कुल जुमला कीमती 140,000 रूपये को समक्ष गवाहन जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(b) ndps act का पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 96/23, धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट कायम कर रिमांड पर भेजा जाना हैं I

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!