छत्तीसगढ़

महासमुंद : नकली सोना बेचने वाले गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार….

महासमुंद : प्रार्थी रामकुमार साहू पिता पिताम्बर साहू निवासी ग्राम टाटा बिलासपुर थाना सरसिंवा के पहचान के व्यक्ति नंदू ऊर्फ नंदकिशोर सारथी पिता रतिराम सारथी ग्राम पहंदा थाना केडार जिला रायगढ द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर ईंटा भठ्ठा मे कोयले के साथ मिले लगभग 01 किलो सोना को सस्ते दाम मे बेचने का लालच देकर 13 लाख रूपये की ठगी करने की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान आरोपीगण 01. नंदू उर्फ नंदकिशोर सारथी 02.धर्मेन्द्र प्रधान 03. गोपाल सोना 04. राकेश सोना 05. चंद्रसाय सहिस 6. मनीराम सारथी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

प्रकरण में घटना दिनांक से फरार आरोपी केशव पटेल का पता तलाश कर पकडा गया जिसके कब्जे से तीन नग पीले रंग का धातु का तुकडा (नकली सोना) एवं 17,000 रूपये नगदी रकम, ड्रील मशीन एवं सोने की पत्ती बरामद कर दिनांक 26.04.2023 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!