छत्तीसगढ़

मस्तूरी पुलिस द्वारा ग्राम लावर में पुलिस जन चौपाल लगा कर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं और निजात अभियान के तहत नशे से दूर रहने की दी हिदायत…

मस्तूरी : राज्य शासन के मंशानुरूप बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह* के द्वारा आम जन और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जन चौपाल लगाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके तहत आज दिनांक 24.01.2024 को मस्तूरी थाना के ग्राम लावर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यक्रम के विषयवस्तु को रेखांकित करते हुए नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान उन्होंने निजात अभियान के तहत चलाए जा रहे बिलासपुर पुलिस के द्वारा वर्षभर में की गई कार्यवाही के बारे में आमजनों को अवगत कराया। नशे से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एक कहानी के माध्यम से नशे को सामजिक बुराई के रूप में चित्रित करते हुए बताया कि इससे सामूहिक जागरूकता लाकर सामूहिक प्रयास के द्वारा ही निपटा जा सकता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा के द्वारा महिला/बच्चो संबंधी अपराध के बारे में बताया गया , एसडीएम श्री अमित सिन्हा द्वारा राजस्व मामलो के में चर्चा की गई, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक किया गया , एसआई पांडे द्वारा यातायात के संबध में जानकारी दी गई। जनचौपाल के दौरान आम जन की समस्याएं सुनी गई , उनका त्वरित निराकरण किया गया ।अन्य विभाग से संबंधित शिकायत को समन्वय बनाकर शीघ्र निराकरण हेतु कहा गया ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!