छत्तीसगढ़

भिलाई नगर क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी करने वाले आरोपी गिरफतार….

दुर्ग : थाना भिलाई नगर क्षेत्र में मोटर सायकल चोरी की रिपोर्ट को काफी गंभीरता से लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री शलभ कुमार सिन्हा भा.पु.से. के द्वारा स्वयं संज्ञान में लेकर त्वरित निराकरण करने हेतु दिये गये दिशा निर्देशो का कड़ाई से पालन करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग श्री संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री निखिल अशोक राखेचा के मार्गदर्शन मे कार्यवाही किया जाकर थाना भिलाई नगर क्षेत्र स्थित शहीद पार्क के सामने सेक्टर 05 भिलाई में चोरी किए गए मोटर साइकिल होंडा ड्रीम युगा क्रमांक C G 07 AQ 3280 को आरोपी मयंक नागेंद्र के कब्जे से बरामद किया जाकर आरोपी गिरफतार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है

आरोपी मयंक नागेंद्र पिता डोमन लाल नागेंद्र उम्र 19 वर्ष साकिन निवाई भाटा जलाराम चौक नेवई के कब्जे से चोरी किए गए मोटर सायकल बरामद

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!