छत्तीसगढ़

बिल्हा पुलिस के द्वारा मोटर सायकल चोर गिरफ्तार, दो नग मोटर सायकल जप्त….

बिल्हा : दिनांक 07.08.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि बिल्हा रेल्वे स्टेशन के पास एक व्यक्ति मोटर सायकल बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा टीम गठित कर रेल्वे स्टेशन के पास जाकर रेड कार्यवाही कर संदेही से पुछताछ किया जो अपना नाम विकाश पांडेय उर्फ गट्टु महराज पिता रामकुमार उम्र 18 साल 07 माह निवासी बंगाली पारा सरकंडा का रहने वाला बताया संदेही के पास रखे मोटर सायकल एचएफ डीलक्स के बारे में पुछताछ्र करने पर सामुदायिक भवन अशोक नगर सरकण्डा से चोरी करना स्वीकार किया।

उक्त मोटरसाइकिल को जप्त कर व संदेही को अभिरक्षा में थाना लाकर पुनः पुछताछ किया जो सिम्स अस्पताल बिलासपुर के पास से एक और मोटर साइकिल हीरो होन्डा स्प्लेन्डर काला नीला रंग को चोरी कर घर में छुपाकर रखना स्वीकार किया आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उक्त मोटर सायकल को भी जप्त कर आरोपी के विरूद्ध इस्त0 क्रमांक 01/2023 धारा 41(1-4) जाफौ/379 भादवि कायम कर आरोपी विकाश पांडेय उर्फ गट्टु महराज पिता रामकुमार उम्र 18 साल 07 माह निवासी बंगाली पारा सरकंडा को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-

विकाश पांडेय उर्फ गट्टु महराज पिता रामकुमार उम्र 18 साल 07 माह निवासी नेवरा थाना कोटा हाल मुकाम बंगाली पारा सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!