बिलासपुर : मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला की जरहाभाठा सिंधी कॉलोनी निवासी साहिल धनवानी पिता दीपक धनवानी बड़ी मात्रा में ESKUF नामक कफ सिरप बिक्री कर रहा है , सूचना पर एसीसीयू बिलासपुर एवम सिविल लाइन पुलिस के द्वारा आरोपी साहिल धनवानी को गिरफ्तार कर आरोपी के पास से इसका कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप 115 नग जप्त किया गया है , कफ स्वरूप का अनुमानित बाजार मूल्य ₹20000 है । मामले में थाना सिविल लाइन में धारा 21,22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा है ।
नाम आरोपी:– साहिल धनवानी पिता दीपक धनवानी उम्र 22 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा बिलासपुर छ ग
जप्त वस्तु :– ESKUF कंपनी का कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप 115 नग




















