छत्तीसगढ़

बिलासपुर : रिटायर्ड रेल्वे महिला कर्मचारी के नाम की जमीन को मुख्तयार नामा बनवाकर किसी अन्य को जमीन बिक्री कर बिकी रकम न देकर धोखाधडी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर : पीडिता रेल्वे रिटायर्ड कर्मी श्रीमती राम बाई हथगेन निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी देवरीखुर्द बिलासपुर की जमीन शिव बिहार महमंद खार थाना तोरवा में 3052 वर्गफुट जमीन स्थित है पीडिता द्वारा आरोपी के पास अपना संपूर्ण दस्तावेज इकरारनामा कर बिक्री करने हेतु दी थी जो इकरारनामा तिथि में जमीन बिकी नही होने पर आरोपी द्वारा पीडिता को झांसे में रखकर पीडिता से मुख्तयार नामा लिखवा लिया और उपरोक्त जमीन को दो अलग अलग व्यक्तियो के पास अलग -अलग समय में ओने पौने दाम पर बिक्री कर बिक्री का सारा रकम स्वयं ही रख लिया जब भूस्वामी द्वारा बिक्री रकम मांगा गया तो आरोपी टालमटोल करता रहा ।

पीडिता एवं उसके पुत्रो को आरोपी के कृत्य जो एक ही जमीन को दो व्यक्तियो से बिक्री करने का पता चलने पर एवं धोखाधडी का अहसास होने पर पीडिता अपने पुत्रो के साथ थाना उपस्थित आकर संपूर्ण दस्तावेज के साथ एक लिखित आवेदन पेश की, तत्काल आरोपी की पता तलाश कर धरपकड करने के निर्देश दिये गये जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा सुनील तिर्की के नेतृत्व में टीम तैयार कर को पता तलाश कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है।

नाम आरोपीः- रोडा किशोर उर्फ मनोज राव उर्फ नाना पिता आर विजय उम्र 32 साल साकिन न्यू लोको कालोनी सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!