छत्तीसगढ़

बिलासपुर : मामूली एक्सीडेंट की विवाद पर मारपीट करने वाले आरोपी सरकण्डा पुलिस की गिरफ्त में…

बिलासपुर : प्रार्थी लोकेश उपाध्याय पिता दिनेश उपाध्याय उम्र 21 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के पास राजकिशोर नगर सरकण्डा का दिनांक 26.02. 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शाम करीब 06.30 बजे अपने क्रेटा कार को धुलवाने जा रहा था तब पीछे से स्वीफ्ट कार आई और पीछे से ठोकर मार दिया, गाड़ी में किसी प्रकार की नुकसान नहीं होने से आपस में समझौता होकर चले गये,

शाम करीब 08.00 बजे अभिनव शर्मा अपने साथियों के साथ नेक्सान कार में आये और अचानक हमला करते हुये मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर स्टीक डण्डा व धारदार लोहे से मारपीट करने लगे जिससे प्रार्थी के दाहिने हाथ सिर में चोंट लगा है उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण में आहत को आये चोंट का डॉक्टरी मुलाहिजा एवं क्यूरी रिपोर्ट के आधार पर धारा 326 भादवि जोड़ा गया एवं घटना की सूचना श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) को दिया गया जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्रीमति पूजा कुमार के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में आरोपी अभिनव शर्मा को पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपने साथी अनुराग सिंह ठाकुर, सर्वेश सिंह ठाकुर, शुभम दुबे के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किये जिनके मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त बेस बॉल स्टीक, डंडा एवं धारदार लोहे की पट्टी तथा नेक्सॉन कार क्रमांक CG 12 BA 5092 को जप्त किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिर कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी – 01. अभिनव शर्मा पिता एम. एल. शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी बंगालीपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) । 02. सर्वेश सिंह ठाकुर पिता बी.एस. ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी कृष्णा चौक पुराना सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर । 03. अनुराग सिंह ठाकुर पिता शिव सिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी बंगालीपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) । 04. शुभम दुबे पिता उमाशंकर दुबे उम्र 32 वर्ष निवासी अटल चौक बहतराई थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!