छत्तीसगढ़

बिलासपुर : बलात्कार करते बनाया वीडियो, घटना के बारे में किसी को बताने पर दी जन से मारने की धमकी, 24 घंटे अंदर किया गया दोनो आरोपियों को गिरफ्तार..

बिलासपुर : पीडिता द्वारा थाना उपस्थित आकार रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 08.03.2024 के रात्रि करीब 02़.00 बजे पीडिता अपने दोस्त से मिलकर घर जा रही थी कि उसी समय पडोसी बढकु और बईगा जो कि पहले से अंधेरे में छिपकर बैठे हुये थे दोनो पीडिता को देखकर बाहर निकले और पीडिता को पकड कर जबरदस्ती पास के टूटे फूटे जर्जर मकान में ले जाकर जबरदस्ती बलात्कार किया और बलात्कार करते एवं विडियो बनाकर घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल कर जान से मारने कि धमकी दिये। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा दोनो आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देश दिए।

महतारी वंदन योजना का पैसा आया या नहीं चेक करने के लिए लिंक क्लिक करें https://www.hindbharatlive.com/%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc/check-now-whether-the-money-of-mahtari-vandan-yojana-has-come-or-not/

उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रकरण के फरार आरोपी कि पतासाजी हेतु थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपीगणो के सकुनत में जाकर पतासाजी किया गया जो आरोपीगण फरार हो चुके थे पतासाजी के दौरान मुखबीर सूचना मिली कि आरोपीगण परसदा भरनी के बीच धान मण्डी के पीछे सूनसान घने पेडो के बीच बने झोपडी में छुपे हुये हैं जो चारो तरफ से तालाब से घिरा हुआ है। पुलिस के द्वारा चारो तरफ से घेराबंदी की गई आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे दौडाकर पकड़ा गया आरोपी 01. अभिषेक खाण्डे उर्फ बउकु पिता रवि कुमार खाण्डे उम्र 24 साल सा. कुदुदण्ड बिलासपुर 02. विक्की कुर्रे उर्फ बईगा पिता विनोद कुर्रे उम्र 20 साल सा. कुदुदण्ड को अभिरक्षा में लेकर थाना लाए जिनको घटना के बारे में पूछताछ किया गया दोनो आरोपी द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

नाम आरोपी – 01. अभिषेक खंडे उर्फ बड़कू पिता रवि कुमार खंडे उम्र 24 वर्ष निवासी कुडुदंड जैतखाम के पास बिलासपुर

02. विक्की कुर्रे उर्फ बईगा पिता विनोद कुर्रे उम्र 20 वर्ष निवासी कुडुदंड जैतखाम के पास बिलासपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!