बिलासपुर : चौकी बेलगहना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खोंगसरा बंधियापारा में दिनांक 13-14.01.2024 की दरम्यानी रात सूचक भवन सिंह मरकाम की बहू श्रीमती खुशबू यादव उर्फ हीना यादव की कमरा अन्दर बिस्तर में अज्ञात कारण से मृत्यु हो गयी थी, सूचक भवन सिंह मरकाम निवासी बंधियापारा खोगसरा की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मृतिका नवविवाहिता होने से श्रीमान कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय के समक्ष शव पंचनामा कर घटना के संबंध में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया, चूकि मृतिका श्रीमती खुशबू यादव उर्फ हीना नवविवाहिता होने से मामले को गंभीरता से जांच करने की निर्देशित किया। के परिपालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशानिर्देश पर पुलिस चौकी बेलगहना द्वारा विशेष टीम गठित कर मामले में घटना स्थल बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा प्राप्त पीएम रिपोर्ट का बारीकी अवलोकन कर गवाहों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर से मृतिका के ससुर भवन सिंह मरकाम एवं सास श्रीमती जेठिया बाई मरकाम के द्वारा घटना दिनांक 13.01.2024 के रात्रि लगभग 10:30 बजे मृतिका खुशबू यादव उर्फ हीना के ससुर भवन सिंह मरकाम एवं सास जेठिया बाई के द्वारा मिलकर जमीन घर बटवारा की बात को लेकर मृतिका खुशबू उर्फ हीना यादव का गला और मुंह दबा कर हत्या करना पाये जाने से धारा 302,34 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने अपराध कायम कर आरोपियों का मेमोरडम कथन लेखकर घटना में मुँह दबाने प्रयुक्त गमछा को जप्त कर आरोपियों 1- भवन सिंह मरकाम पिता इतवारी मरकाम उम्र 45 वर्ष सा. बंधियापारा खोंगसरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला-बिलासपुर 2 श्रीमती जेठिया बाई पति भवन सिंह मरकाम उम्र 48 वर्ष सा. बंधीयापारा खोंगसरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला-विलासपुर को आज दिनांक 18.01.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Related Articles
स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल, रीयल टाइम खपत की जानकारी से उपभोक्ता खुद कर सकते हैं बिजली उपयोग नियंत्रित : विद्युत विभाग
भीषण सड़क दुर्घटना: 3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, गैस कटर से ट्रक का केबिन काटकर 3 घायलों को निकाला बाहर..
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ लो-प्रेशर, आज रायपुर और उत्तर छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल
जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 कार 552.10 किलोग्राम गांजा सहित 1 करोड़ 21 लाख का माल जप्त, 2 तस्कर गिरफ्तार…
मानसून पर लगा तीन दिन का ब्रेक आज होगा खत्म, दो दिन बाद फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत, उत्तर व दक्षिण के जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट…
छटठी कार्यक्रम में लात घूसा हाथ मुक्का से ताबड़तोड़ प्राण घातक मारपीट कर सीसीरोड़ मे घसीट कर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़ में स्कूल एडमिशन के बदले नियम: अब कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 6 वर्ष की न्यूनतम आयु अनिवार्य, देखें पूरी गाइड…
बेलतरा ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंध लगाकर चोरी करने वाले 5 आरोपियों पर रतनपुर पुलिस बड़ी कार्यवाही…
FOREX ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 74 लाख रुपये ठगी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार..










