छत्तीसगढ़

बिलासपुर : नाबालिग के साथ दुष्कर्म गिरफ्तारी के भय से अपहृता बालिका के साथ लुकछिप रहा था आरोपी..

बिलासपुर : प्रार्थी दिनांक-02/09/2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक घटना 31/08/2022 को इसकी नाबालिग लड़की को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है, की रिपोर्ट पर थाना कोनी में धारा-363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गंभीर अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण का शीघ्र निराकरण कर अपहृता बालिका को बरामद करने हेतु आदेशित किया गया था, जो विवेचना के दौरान दिनांक-17/04/2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि प्रकरण का आरोपी अपहृता बालिका को लेकर बिलासपुर से सेन्दरी आने वाला है, की सूचना तस्दीक पर सउनि सुरेन्द्र तिवारी के हमराह में पुलिस टीम बिलासाताल कोनी में रवाना किया गया,

जो मुखबिर सूचना के आधार पर अपहृता बालिका को आरोपी साहिल सुनहले उर्फ नानू के कब्जे से बरामद कर थाना लाया गया, पूछताछ पर पीड़िता बालिका द्वारा आरोपी साहिल सुनहले उर्फ नानू द्वारा पीड़िता को नाबालिग होना जानते हुए पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर रायपुर ले जाना एवं रायपुर में किराये का मकान लेकर लगातार शारीरिक संबंध (बलात्कार) बनाना बताई, जिस पर आरोपी साहिल सुनहले उर्फ नानू को धारा-363, 366, 376(2)(ढ) भादवि, 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत दिनांक-18/04/2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी:- साहिल सुनहले उर्फ नानू पिता अनिल सुनहले, उम्र 19 वर्ष, सा.ग्राम सेन्दरी, रमतला रोड़, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!