छत्तीसगढ़

बिलासपुर : धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाले 5 आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में…

बिलासपुर : मुखबीर से सूचना मिला कि बहतराई रोड में प्रथम अस्पताल, भूकंप आवास, स्टेडियम के पास 2-3 लडके चाकूनुमा हथियार रखे है. और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं. उक्त सूचना से श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी सरकण्या रोशन आहुजा के दिशा निर्देशन एवं निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीम तत्काल मौके पर भेजा गया, जहां प्रथम अस्पताल के पास आरोपी मनीष उर्फ करील्ला के कब्जे से धारदार चाकू, बहतराई स्टेडियन के सामने आरोपी मोनू यादव को कब्जे से धारदार चाकू भूकष आवास के पास आरोपी करन साहू के कब्जे से । धारदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।

इसी प्रकार दौरान पेट्रोलिंग के लिगियाडीह अपोलो चौक एव राईस मिल के पास बदमाश युवको द्वारा चाकू रखकर लहराते एवं आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था. जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा घेराबंदी कर अपोली चौक में आरोपी पूरन नेताम एवं राईस मिल के पास आरोपी सूरज उर्फ जैकी यादव को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 1-1 नग चाकू बरामद कर जप्त किया गया जिनके विरुद्ध आसं एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गई है।

नाम आरोपी : 01. मोनू यादव पिता मुजबल यादव उम्र 22 वर्ष निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा थाना-सरकंडा जिला-बिलासपुर (७०ग०)

02. करन साहू पिता सदाराम साहू उम्र 19 वर्ष निवासी बहतराई मुक्तिधाम के पास थाना सरकण्डा, जिला-बिलासपुर (छ०ग०)

03. पूरन नेताम पिता नन्दू नेताम उम्र 20 वर्ष निवासी दुर्गा नगर लिंगियाडीह थाना सरकण्डा, जिला-बिलासपुर (छ०ग०)

04. मनीष उर्फ करील्ला उर्फ छोटू साहू पिता सुंदरलाल साहू उम्र 25 वर्ष निवासी मुक्तिधाम पानी टंकी के पास बहतराई थाना सरकण्डा, जिला-बिलासपुर (छ०ग०)

05. सुरज उर्फ जेकी यादव पिता राज कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी रामनगर लिंगियाडीह थाना सरकण्डा, जिला-बिलासपुर (छ०ग०)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!