छत्तीसगढ़

बिलासपुर : झारखण्ड मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश, भीड़भाड़ क्षेत्र से करते थे महंगे मोबाइल पार, 8 लाख के मोबाइल जप्त.

बिलासपुर : चाम्पा में किराये के मकान में रुककर आसपास के बड़े शहरों के भीड़भाड़ इलाके से मोबाइल व अन्य वैल्युएबल चीजों की चोरी करते थे. झारखण्ड साहेबगंज ले जाकर खपाते थे. बड़ी सफाई से मोबाइल चोरी करके एक हाथ से दूसरे हाथ करते तत्काल मोबाइल को ठिकाने लगा देते थे.

सिविललाइन पोलीस के आर. विकास यादव ने रंगे हाथ मोबाइल चोरी करते देखा. झारखंडी बोली में बात आपस में करने से संदेह हुआ. तस्दीक करने पर तत्काल 3 मोबाइल को बरामद किया गया. बाद में साहेबगंज झारखण्ड के संदेही पाए जाने पर कड़ाई से पूछताछ करने पर चाम्पा में रुकना बताये व वहाँ चाम्पा से 28 अन्य मोबाइल चोरी की गई बरामद किया गया. कुल 31 मोबाइल जप्त.

एक मोबाइल जो गणेश चौक सब्जी मार्किट से इन्होने चोरी किया था, उस पर थाना सिविललाइन में fIR भी दर्ज़ किया जाकर सभी आरोपिओ के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी है.

आरोपी : 01 .शेख मुल्कराज पिता शेख मकसूद 22 साल साहेबगंज झारखण्ड 02 .शेख बादल पिता शेख सेमुल 22 साल मोतीजहार, तेलझरी, साहेबगंज, झारखण्ड… 03 .एक नाबालिक…

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!