छत्तीसगढ़

बिलासपुर : छेडखानी करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में………

बिलासपुर : दिनांक 25.04.2023 को पीड़िता द्वारा थाना सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कोचिंग करती है, जो रास्ते में आते-जाते समय आरोपी इमरान दिव्य पीछा करता था एवं जबरन बात करने का प्रयास करता था, बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी देता था जिससे डर के कारण वह बातचीत करती थी। जब इसकी शादी के बारे में पता चला तब वह मुझसे ही शादी करोगे नहीं यदि शादी नहीं करोगी तो मैं तुमको जान से मार दूंगा कहकर धमकी दे रहा है, कोचिंग आने जाने के दौरान कई बार मेरे हाथ बांह को पकड़कर अश्लील हरकत किया है,

थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी इमरान दिव्य को पता तलाश कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत् गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है।

नाम आरोपी इमरान दिव्य पिता रमेश दिव्य उम्र 19 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस – 01 थाना सरकण्डा, जिला-बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!