छत्तीसगढ़

फ्लाइंग स्क्वाड और कोतवाली पुलिस को वाहन चेकिंग दौरान बाइक चालक के बैग में मिला ₹7,42,000…

रायगढ़ : फ्लाइंग स्क्वाड और कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान ढिमरापुर चौक पर पूंजीपथरा की ओर से रायगढ़ आ रहे बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल के चालक के बैग में रखे ₹7,42,000 नगद रकम की जप्ती कर जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचना दी गई है ।

वाहन चेकिंग दौरान संदिग्ध रकम के साथ पकड़े गए मोटरसाइकिल बजाज सीटी 100 क्रमांक सीजी 12 यू.ए. 2536 का चालक रामशेखर सिंह पिता कन्हैया प्रसाद उम्र 38 साल निवासी मधुबनपारा थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ को जिले में आचार संहिता के प्रभावशील होने तथा 50,000 रूपये से अधिक कैश के परिवहन को आचार संहिता का उल्लंघन बताया गया और बैग में रखें ₹7,42,000 के संबंध में पूछताछ किया गया जिसमे रामशेखर सिंह कोई संतोषजनक जवाब अथवा रकम सबंधी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया जिससे जांच टीम ने रकम को संदिग्ध मानकर जब्त किया गया है । थाना कोतवाली रायगढ़ में धारा 102 सीआरपीसी के तहत नगद रकम की विधिवत जप्ती की गई है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय को कार्यवाही की जानकारी दी गई है ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!