प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में 2,700 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसी कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी है. इस बार करीब 8 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में 16,000 करोड़ से अधिक की धनराशि रिलीज की गई है. इससे पहले पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त दीवाली से पहले 17 अक्टूबर 2022 को भेजी गई थी. हाल ही में जारी हुई 13वीं किस्त भी होली से पहले आई है, जिससे किसानों को काफी राहत मिलने वाली है.
जल्द रबी फसलों की कटाई-प्रबंधन का काम चालू होने वाला है. ऐसे में सम्मान निधि की राशि से किसानों को छोटे-मोटे खर्चे निपटाने में सुविधा रहेगी. आपके खाते में भी 13वीं किस्त ट्रासफर हुई है या नहीं. इस बात की जानकारी के लिए आपको शहर की ओर भागने की जरूरत नहीं है. किसान भाई-बहन घर बैठे अपने बैंक खाते में 13वीं किस्त की अपडेट ले सकते हैं.
- ऐसे करें चेक अपना नाम – आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर डैश बोर्ड पर क्लिक करें।
- इसके बाद में अपना राज्य, जिला और गांव को सलेक्ट करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर लिस्ट ओपन हो जाएगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।




















