छत्तीसगढ़

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर : दिनांक 20.10.23 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कुकुरबेडा स्थित एक मकान पास एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक मंे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री जय प्रकाश बढ़ई एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी सरस्वती नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिस पर थाना प्रभारी सरस्वती नगर के नेतृत्व में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हरनाम सिंह उर्फ कल्लू निवासी सरस्वती नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में ट्रामाडोल नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में हरनाम सिंह उर्फ कल्लू से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी हरनाम सिंह उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 448 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट ट्रामाडोल कीमती लगभग 11,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 293/2023 धारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी हरनाम सिंह उर्फ कल्लू पूर्व में भी थाना सरस्वती नगर से नारकोटिक एक्ट (प्रतिबंधित नशीली टेबलेट) के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

आरोपी द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को कहां से लाया गया है, के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी – हरनाम सिंह उर्फ कल्लू पिता स्व. छत्रपाल सिंह उम्र 26 साल निवासी कुकुरबेड़ा गुरूद्वारा के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!