छत्तीसगढ़

प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बेचने वाले पर घरघोडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई….

रायगढ़ : कल दिनांक 06.12.2023 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा को उनके लगाए मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि सतनामी मोहल्ला घरघोड़ा में रहने वाला दीपक वारे अपने घर पर अवैध बिक्री के लिए भारी मात्रा में नशीली सिरप छिपाकर रखा हुआ है । थाना प्रभारी द्वारा सुनियोजित तरीके से रात्रि करीब 9:00 बजे संदेही के घर अपने स्टाफ के साथ रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस टीम की छापेमारी में संदेही दीपक वारे के आंगन शौचालय के बगल में 6 कार्टूनों में भारी मात्रा में कफ सिरप रखा हुआ मिला ।

विवेचक द्वारा दीपक वारे को सिरप का दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया जिसके पास प्रतिबंधित सिरप की बिक्री व रखने के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं था । पुलिस टीम द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी दीपक वारे पिता सोहन लाल वारे उम्र 24 वर्ष सा. सतनामी मोहल्ला घरघोड़ा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के कब्जे से कुल 1140 नग नशीली कफ सिरप कीमत करीब ₹2,00,000 का जप्त किया गया है । आरोपी पर थाना घरघोड़ा में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी दीपक वारे पर पूर्व में भी आबकारी व एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई घरघोड़ा पुलिस द्वारा की गई है । आरोपी की गतिविधियों को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोडा निरीक्षक शरद चन्द्रा द्वारा अपने स्टाफ व मुखबीर आरोपी पर निगाह रखने लगाये हुए थे ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!