छत्तीसगढ़

निर्माणाधीन मकान में भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखने वाले आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : थाना पत्थलगांव को दिनांक 18.11.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बटुराकछार का रहने वाला शिवधर यादव अपने निर्माणाधीन मकान में विक्रय करने के उद्देश्य से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा को रखा है, इस सूचना पर थाना स्टॉफ द्वारा मौके पर जाकर शिवधर यादव से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर तलाशी लेने पर उसके निर्माणाधीन मकान में छिपाकर रखे 35 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा वजनी 34.840 किलोग्राम कीमती 05 लाख रू. का मिलने पर जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा को विक्रय करने के उद्देश्य से अपने पास रखना बताया। आरोपी का कृत्य धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. का अपराध पाये जाने पर आरोपी शिवधर यादव उम्र 40 साल निवासी बटुराकछार थाना पत्थलगांव को दिनांक 19.11.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

नाम आरोपी-(1) शिवधर यादव उम्र 40 साल निवासी बटुराकछार थाना पत्थलगांव।

जप्ती:- (1) 35 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा वजनी 34.840 किलोग्राम कीमती 05 लाख रू.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!