छत्तीसगढ़

नाबालिग को बहला फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी तोरवा पुलिस की गिरफत में..

बिलासपुर : दिनांक 08.08.23 को नाबालिग के पिता द्वारा थाना तोरवा में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर अपहरण करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी जिस पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 412 / 2023 धारा 363 भादवि कायम किया गया था मामले की गंभीरता को देखते हुये अपहृत नाबालिग एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी जो नाबालिग को दिनांक 01.12.2023 को कटनी रेल्वे स्टेशन से आरोपी जसबीर , हरदीप सिंह परवीर के कब्जे से बरामद किया गया जो प्रकरण की विवेचना में नाबालिग के कथन में आरोपी जसबीर सिंह उर्फ परवीर के द्वारा नाबालिग को बहलाफुसला कर एवं रेलवे स्टेशन में कुछ नशे की गोली खिलाअपहरण कर बलात्कार करने की पुष्टि होने पर आरोपी जसबीर सिंह उर्फ परवीर को गिरफतार किया गया है। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा जुर्म स्वीकार करने से विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी :- जसबीर सिंह उर्फ , हरदीप सिंह उर्फ परवीर पिता अदालत सिंह उर्फ गोविंद राम उम्र 73 साल साकिन मीरा चौक रूप नगर , रोपड़ थाना सदर हरियाणा

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!